सी एस पाण्डेय
O- बच्चे बाल बाल बचे।
O- नधिरा के बैरागो के पास की घटना
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के नधिरा बखरिहवा मार्ग पर अनियंत्रित राखड़लदी ट्रेलर ट्रक व स्कूल बस की टक्कर हो गई जिससे बस चालक घायल हो गया।घायल को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के नधिरा बखरिहवा मार्ग पर नशें में धुत ट्रेलर ट्रक चालक ने स्कूल बस में बैरागो गांव के पास बगल से टक्कर मार दी।और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल बस चालक 45 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र वेदान्ती प्रसाद शर्मा निवासी देवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पुलिस ने म्योरपुर थाना से फरार ट्रक व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। स्कूल बस म्योरपुर के मून स्टार पब्लिक स्कूल से बच्चों को लेकर बभनी के विभिन्न गांवों में छोड़ने जा रही थी संयोग कि बस से काफी बच्चे उतर चुके थे ।और मात्र चार बच्चों को छोड़ने के लिए नधिरा बखरिहवा सड़क पर बखरिहवा तक जा रही थी की बीच में ट्रक ने टक्कर मार दी ।घटना में नधिरा गांव निवासी पियुष , श्रेयांस सहित अन्य दो बच्चे भी दो जो सुरक्षित बताए गए। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ट्रक ओ कब्जे में ले लिया गया है आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।







