इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर व कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोरी के तांबे का तार 143 किलो और एल्मुनियम का तार 120 किलो और स्कार्पियो बरामद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे ओबरा थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो कबाड़ व्यवसायी सहित नाबालिग चोरो को गिरफ्तार किया है।वही इन सबकी निशानदेही पर मौके से चोरी की गयी 143 किलो तांबा (मोटर बैन्डिंग तांबे का तार) व 120 किलो एल्युमीनियम का तार कुल अनुमानित कीमती करीब 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो किसकी अनुमानित कीमती 08 लाख रुपये बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि सुमन्त कुमार मौर्या पुत्र वेद प्रकाश मौर्या निवासी गजराज नगर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि गजराज नगर स्थित गणपति इलेक्ट्रिकल वर्क्स के नाम से मेरी मोटर बाइन्डिगं की दुकान है जिसमें 16 जुलाई की रात दुकान की छत का टीन शेड तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा मोटर बांधने के तांबा के तार कई बन्डल चुरा ले गये। इस सम्बन्ध मे धारा 305(क), 331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वही चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिया गया।उक्त निर्देश पर गठित टीम के अथक प्रयास करते हुए पंजीकृत धारा 305(क), 331(4), बीएनएस से सम्बन्धित से कबाड व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 काशीनाथ अग्रहरी निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा 22 वर्ष, दीपक कुमार उर्फ मोखे पुत्र लालजी निवासी बिल्ली थाना व घटना में शामिल तीन बाल अपचारी को मुखबीर की सूचना पर चोपन रोड बिल्ली चढ़ाई के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा चोरी किया गया 143 किलो तांबा (मोटर बैन्डिंग तांबे का तार) व 120 किलो एल्युमीनियम का तार कुल अनुमानित कीमती करीब 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो कीमती 08 लाख रुपये बरामद किया गया।


उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण व अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी किशोरो को रिमाण्ड के लिए न्यायालय भेजा गया ।

पूछताछ:- वही पुलिस की  पूछताछ मे चोरो द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई की रात हम लोगों ने डाला मोड़ से आगे इलेक्ट्रानिक की दुकान की सीट काटकर तांबे का तार चोरी करके कबाड़ व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी की दुकान पर बेचा था। जिसको कबाड़ व्यवसायी सुनील अग्रहरी द्वारा ऊंचे दाम पर बेचने के लिए स्कार्पियो वाहन से जनपद वाराणसी ले जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बरामदगी:- 1.तांबा कुल 143 किलो ( मोटर बैन्डिंग में प्रयोग होने वाला तांबे का तार) , एल्युमीनियम का तार कुल वजन करीब 120 किलो ( कुल अनुमानित कीमत 2 लाख रूपया) एवं  विक्री का कुल 7000 रुपया नगद बरामद ।
2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो नं0-UP82R7941  बरामद ।

इन चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक रामसिंह यादव,उप निरीक्षक राजेश दुबे , उप निरीक्षक रामलोचन, धर्मेन्द्र राजभर, प्रवीण कुमार राय, रीनू शामिल रहे।

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?