विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार को विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके साहस, संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी द्वारा किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि फूलन देवी अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ डटकर खड़ी होने वाली महिला थीं। वे नारी शक्ति की प्रतीक थीं जिन्होंने समाज के वंचित, पीड़ित और उपेक्षित तबकों की आवाज बनने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता को फूलन देवी के विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए और समाज में समानता एवं सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए।

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी फूलन देवी के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और महिलाओं की अस्मिता की लड़ाई का प्रतीक बताया। संगोष्ठी में यह भी कहा गया कि फूलन देवी जैसे व्यक्तित्वों को स्मरण करना सिर्फ श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना है।

कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मंदाकिनी पांडे, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल, कुमारी निधि पांडे, सत्यम पांडे, गुलाम यासीन, सुरेश पटेल, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु कुशवाहा, विशेष कुमार यादव, शौर्य त्रिपाठी, राकेश यादव, मिथिलेश सिंह पटेल, बालेश्वर यादव, मोहित, अजय कुमार निषाद, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, लालमणि, पंकज सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से फूलन देवी के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज के कमजोर तबकों के हक के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?