दिल्ली-पंजाब मॉडल की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को हर घर तक पहुंचाएंगे: ज्योति जंग सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O– सोनभद्र में आम आदमी पार्टी ने चलाया ‘हर घर संपर्क अभियान’, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर साधा योगी सरकार पर निशाना

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को ‘हर घर संपर्क अभियान’ के तहत सोनभद्र जिले में संगठन विस्तार और जनसम्पर्क को लेकर अपनी रणनीति तय की। वीर लोरिक स्मारक के पास सलखन पहाड़ी पर आयोजित बैठक में पार्टी के जिला, मंडल और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को लेकर सोनभद्र के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर न्याय पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना है ताकि जनता तक सीधे जुड़ा जा सके और उनके मुद्दों की लड़ाई सशक्त तरीके से लड़ी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सोनभद्र जैसे पिछड़े जिलों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत चिंताजनक है और आम आदमी पार्टी इस व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्कूल बंद करने की साजिश, बैठक के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी एडवोकेट सुनील पांडे ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जहां एक ओर स्कूल बचाओ अभियान चला रही है, वहीं भाजपा सरकार स्कूल बंद करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में 27,308 शराब की दुकानें खोलने का लाइसेंस दिया गया है जबकि 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष कर इन स्कूलों को बचाएगी।
जिला अध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि आज देश का संविधान और उसकी संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं। सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय हो चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें पकौड़ा और पंचर बनाने की ट्रेनिंग देने की सोच रही है। सोनभद्र के कई सरकारी स्कूलों तक आज भी पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। कुलडोमरी जैसे गांवों में 12वीं तक के स्कूल में एक प्रधानाचार्य के साथ सिर्फ दो शिक्षक कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि जुगैल क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों में ई-केवाईसी कराने के लिए महिलाओं को आज भी पहाड़ी चढ़नी पड़ती है, जबकि हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन समस्याओं को लेकर सोनभद्र के हर घर तक जाएगी और जन-जन को जागरूक करेगी।
बैठक में वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष संतोष त्यागी, जिलाउपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महासचिव विमलेश पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, यूथ प्रदेश सचिव राकेश कुमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पांडे, डॉ. मनोज, समीर खान, शुभम मिश्रा, कमला प्रसाद, जिलासचिव सुनील गोंड, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, अनवर अली, अखिलेश भारती, मनोज भारती, चंद्रदेव पाल, वशिष्ठ पनिका, अंगिरा प्रसाद, विनोद चौधरी, शंकर निषाद, रामलाल गोंड, मनोज पनिका, कन्हैया लाल, प्रेम कन्नौजिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी ने सोनभद्र में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के साथ साफ संकेत दिया है कि वह अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को सीधे घेरे में लेने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि दिल्ली और पंजाब मॉडल को अब यूपी के कोने-कोने तक ले जाया जाएगा, ताकि हर नागरिक को समान अवसर और सुविधा मिल सके।
आम आदमी पार्टी ने सोनभद्र में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के साथ साफ संकेत दिया है कि वह अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को सीधे घेरे में लेने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि दिल्ली और पंजाब मॉडल को अब यूपी के कोने-कोने तक ले जाया जाएगा, ताकि हर नागरिक को समान अवसर और सुविधा मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?