सोनभद्र में कांग्रेस पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संगठन सृजन को लेकर लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

सोनभद्र। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल द्विवेदी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. राम आधार जोसेफ कार्यक्रम में शामिल हुए।

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
मुख्य अतिथि अमिताभ अनिल द्विवेदी ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जिला और शहर कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन सृजन का पहला चरण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक मंच से सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूती देने का कार्य किया जाएगा। प्रियंका गांधी के संगठन सृजन के सपनों को पूरा करने का भी संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जिस तरह से समाज में नफरत फैलाने और संविधान को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ संघर्ष करेगी।

जमीन पर उतरेगा मजबूत संगठन: डॉ. जोसेफ
प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. राम आधार जोसेफ ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सभी फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। पंचायत चुनाव की तैयारी भी पूरी ताकत से की जाएगी।

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बेहाल है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर सरकार चुप है। कांग्रेस इन मुद्दों पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने उठाए स्थानीय मुद्दे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर में जल निकासी, जल जमाव, सड़क और नाली की बदहाली से जनता परेशान है। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी।

वरिष्ठ नेता ईश्वरी नारायण सिंह ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए युवाओं से सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी और ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के नारे से भाजपा में हड़कंप है और जनता अब बदलाव चाहती है।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, सेवा दल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे, राघवेंद्र नारायण, राजबली पांडे, दयाशंकर पांडे, शारदा पनिका, विनोद तिवारी, अवधेश सिंह, बृजेश तिवारी, राकेश मिश्रा, जियुत मौर्य, समयलाल खरवार, गंभीरा प्रसाद, ओमप्रकाश पटेल, संदीप गुप्ता, ज्योति दुबे, राजेश त्रिपाठी, मोहन बियार, राहुल पटेल, प्रदीप सिंह, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, आशीष सिंह, प्रदीप चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, विशिष्ट चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?