आदिवासियो की बोई फसल को दबंगो ने ट्रैक्टर से जोता,पीड़ितो ने तहसील मे प्रदर्शन कर मांगा न्याय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

आदिवासियों को द्वारा रोके जाने पर मारने की दी धमकी

आदिवासियों ने तहसील के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सदर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई

सीओ सदर ने मामले की जांच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

सदर  कोतवाली क्षेत्र के मड़कुड़ी गांव का मामला

    सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आदिवासी बाहुल्य जनपद में  दबंगो द्वारा आदिवासियों की जमीन पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जोताई कर दिया गया और रोकने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है, जिसकी शिकयक्त आज तहसील दिवस में पीड़ितों ने मुख्य विकास अधिकारी से किया। पीडित आदिवासियों ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़कुड़ी में दबंगों ने आदिवासियों की बोई फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर रौंद दिया। दबंगो को जब मना किया गया तो वह लोग गाली देते हुए जान मारने की धमकी दी।इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो कोई कार्रवाई नही किया गया। वही आज आदिवासियों ने सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस देकर न्याय की गुहार लगाया है। 

    सीओ ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।


    सम्पूर्ण दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में आदिवासियो रामकुमार, छोटेलाल, कलवंती, बुद्धू, केशरी, सुरसती, निर्मला आदि ने अवगत कराया है कि वे अनुसूचित जनजाति गौंड़ विरादरी के हैं। 4 जून को सुबह 10 बजे दबंगों शिवमूरत, अमरनाथ, अमृतलाल व जमुनी एकराय होकर उनकी पुश्तैनी जमीन जिसमें अरहर, मक्का की फ़सल बोई गई थी को ट्रेक्टर से जुताई कर फसल को रौंद दिया। दबंगो को जब मना किया गया तो गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

    इसकी शिकायत जब चौकी पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया तो वही मौजूद दबंगो ने कहा कि दीवान जी के कहने पर हमलोग खेत जोते हैं। इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व अपने रिश्तेदार तेजबली निवासी लौका खाड़ी कचनरवा, थाना कोन के साथ साजिश करके सहखातेदार पारसनाथ से छल कपट, धोखाधड़ी, कूटरचना कर अपूर्णनीय क्षति करने का कार्य किया गया है। दबंग व्यक्ति 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर बनवा कर 4 विस्वा जमीन के बदले सभी आदिवासियों की 5 बीघा जमीन हड़पने की फिराक में हैं।

    इस सम्बन्ध में सीओ ने मामले की जांच करवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?