नौगढ़ पुलिस को मिली सफलता,दो वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत नौगढ़ थाना पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय चकिया द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर वांछित चल रहे फिरोज पुत्र सगीर अली, निवासी बाघी, थाना नौगढ़, उम्र (47) वर्ष और चन्द्रिका कोल पुत्र रामभरत कोल, निवासी करवदिया, थाना चकरघट्टा, उम्र (65) वर्ष को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,उपनिरीक्षक जगतधारी सिंह,उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव,होमगार्ड रामलाल

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?