बभनी-जौराही मार्ग पर हरियाली की पहल, लगाए गए सैकड़ों पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे लगाए 1100 फलदार और छायादार पौधे

बभनी (सोनभद्र) । बभनी मोड़ से जौराही तक 11 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय सहयोग से 1100 पौधे लगाए हैं। इन पौधों में आम, अमरूद, आंवला, शीशम, पीपल और बरगद शामिल हैं।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क को सुंदर बनाने के उद्देश्य से पौध रोपण कार्य किया जा रहा है पौधों से वायु प्रदूषण को कम करते हैं। मिट्टी के कटाव को भी रूकता हैं।पौधारोपण से सड़क किनारे हरे-भरे और आकर्षक बनेंगे।पौधे आसपास की मिट्टी को उपजाऊ बनाएंगे। इससे क्षेत्र में फसलों की पैदावार बढ़ेगी। राहगीरों को छाया मिलेगा।यह पहल समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। इस तरह यह प्रयास पर्यावरण और समाज दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?