नौगढ़(चंदौली) पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 01 जुलाई 2025 को बरवाडीह बाजार में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स (वाहन संख्या UP64 R 2318) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार चेरो उम्र 25 वर्ष पुत्र रामविलास चेरो निवासी ग्राम बजरडीहा, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है, पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।
इस संबंध में वादी रामअवध उर्फ परमोध वियार पुत्र स्व. सियाराम वियार, निवासी तेलंग, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ने चकरघट्टा थाने में तहरीर दी थी कि बरवाडीह बाजार से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना चकरघट्टा में मुकदमा अपराध संख्या 35/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल बसंत यादव और कांस्टेबल आनंद कुमार मौर्य शामिल थे







