वित्तीय साक्षरता बेहद जरूरी है ताकि किसी के साथ फ्राड न होने पाये:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के सभी बैंक शाखाओं द्वारा चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान 01 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा ,जिसका शुभारम्भ आज विकास खंड सदर के मगुराही ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओ को सीसीएल स्वीकृति पत्र देकर किया। अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित बचत करने एवं बैंकों द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ सभी को लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना अति लाभकारी सस्ती एवं उपयोगी है तथा यह योजना आम जनता के लिए ही है।

इस अवसर पर लोगों को वित्तीय साक्षरता के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड एवं इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जागरूक किया गया।

वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न तरह के साइबर फ्रॉड से बचें एवं अपना पैसा सुरक्षित बैंकों में ही रखें। समूह की महिलाएं नियमित रूप से अपने खातों से लेनदेन करें ताकि खाता निष्क्रिय ना हो एवं लिए गए सीसीएल की धनराशि समय से अदा करें ताकि बैंकों के नजर में उनकी छवि अच्छी बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक सलन बागे ने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई  से 30 सितंबर तक नियमित रूप से चलाया जाएगा, जिसका एसओपी तथा रोस्टर सभी बैंक शाखाओं को उपलब्ध करा दिया गया है तथा शाखायें रोस्टर के हिसाब से अपने आवंटित ग्राम पंचायत में कैंप करें एवं इसकी रिपोर्टिंग उसी दिन अग्रणी बैंक कार्यालय को करें ताकि उसे पोर्टल पर अद्यतन किया जा सके।

कैंप में इंडियन बैंक मधुपुर शाखा द्वारा चार समूहों को सीसीएल स्वीकृति पत्र जिलाधिकारी के हाथों से वितरित कराया गया।

इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय मिर्जापुर के मुख्य प्रबंधक  अभिषेक कुमार द्वारा योजनाओं के बारे में बताया गया तथा जिलाधिकारी  एवं उपस्थित अन्य सम्मानित सदस्यगण, जिला समन्वयकों तथा उपस्थित जनमानस एवं समूह के महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस मौके पर डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, डीडीएम नाबार्ड आनंद कुमार पाण्डेय, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एनआरएलएम के डीएमएम, बीएमएम, एफएलसी रामजी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?