1 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष कुमार

बीजपुर(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की शाम एक युवक को 01 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गस्त के दौरान पुलिस को नकटू पैट्रोल पंप के पास से संदिग्ध अवस्था मे एक युवक को देखा जो पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मौजूद झोले में 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 

पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम अटल बिहारी पाल पुत्र रामफल पाल निवासी सिरसोती बताया। जिस पर पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट तहत जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?