अमित मिश्रा
पति अयोध्या गुप्ता पर लगा हत्या का आरोप।
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में घर की बरेड से दुपट्टे के सहारे एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में नेहा पत्नी अयोध्या 25 वर्ष जो अपने पिता के घर रहती थी का आज घर की बरेड से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। जिससे परिजनों के हड़कम्प मच गया।
मृतका के पिता ने बताया कि नेहा की शादी ग्राम जुगैल मे अयोध्या गुप्ता के घर हुआ था जो की मृतिका के ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसी कारण वह अपने मायका रहती थी। पति अयोध्या का आना-जाना लगा रहता था। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होते रहते थे। वह इलाज के लिए जिला मुख्यालय गया हुआ था कि आज सुबह फोन के माध्यम से पता चला कि नेहा गुप्ता फांसी लगा ली है तो तत्काल वह घर पहुंचा। मृतका नेहा का एक छ: वर्ष का लड़का है।
घटना स्थल पर मृतका और उसका पति साथ ही थे, सूचना मिलते ही तत्काल थाना जुगैल प्रभारी नागेश सिंह मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा और अग्रीम कार्यवाही में जुट गयी।






