समाजवादी मूल्यो की प्रतिबद्धता को नई दिशा देने वाले नेता है अखिलेश यादव:रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीडीए के जननायक अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब

जिला अस्पताल में मरीजों को वितरण किया गया फल ।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि पीडीए के जननायक व समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला कार्यालय पर मनाया गया एवं जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनकी सेहद का हालचाल लिया गया।

इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज देश के ऐसे नेता का जन्मदिन है जो दूरदर्शी नेतृत्व समाजवादी मूल्यों के प्रतिबद्धता प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाले युवासोच, जनसेवा, किसानों, गरीबों, महिलाओं , आदिवासियों और संघर्ष की पहचान यदि किसी नेता में है तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में है। आज समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आदिवासियों के नेता हैं जो हमेशा आदिवासियों के विकास की सोच रखते हैं । आज हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता है ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिन पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि आज हम लोग ऐसे महान नेताजी का जन्म दिन मान रहे हैं जो हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करते हैं ।

इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, वरिष्ठ सपा नेता अशोक पटेल, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, वेदमनी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल , सुरेश यादव, सुनील गौड़ , अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, कृपा शंकर चौहान , रमेश सिंह यादव , गीता गौर , डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, फारूक अली जिलानी, जयप्रकाश शुक्ला , हिदायतुल्ला खान, बिंदु यादव, विमलेश सिंह , कामरान उल्ला खान , दीपक केसरी, विनोद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?