चावल से लदी डीसीएम से दस कुन्तल गांजा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

झारखण्ड से वाराणसी की तरफ जा रही थी चावल से लदी डीसीएम

नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

276 बोरियों में 81 कुन्तल 90 किलो चावल के छिपा के रखा गया था गांजा

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने चावल से भरे बोरियों के बीच 40 बोरी में 10 कुंतल गांजा ट्रक सहित बरामद किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रजखड़ गांव स्थित कोतवाली थाना के सामने वाहन चेक कर रही पुलिस ने संदिग्ध हालात में खड़े ट्रक को चेकिंग किया। ट्रक खड़े हालात अवस्था मे पुलिस ने होटल संचालक से पूछा तो जानकारी हुई कि ट्रक घंटों से यहीं खड़ा है। यह ट्रक वाहन झारखंड से हाथीनाला की ओर जा रही डीसीएम ट्रक रजखड़ कोतवाली के समीप एक होटल के पास खड़ी है।

डीसीएम ट्रक को पुलिस ने संदिग्ध हालात को देखते हुए जांच करने लगी। पुलिस ने ट्रक के भीतर चेक किया। तो चावल से भरे बोरियों के बीच मे गांजे की सुगंध आने लगी। डीसीएम ट्रक संख्या JH 16 J 6356 में कुल 40 बोरियों में 10 कुन्तल अवैध गांजा जिसकी पुलिस ने कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताया जबकि कुल 276 बोरियों में 81 कुन्तल 90 किलो चावल निकला।

बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, उ0नि0 रामसजीवन, उ0नि0 राजेश पाण्डेय, हे0का0 अशोक सिंह यादव, हे0का0 अजय कुमार यादव, हे0का0 अमरजीत कुमार, हे0का0 सीताराम यादव, हे0का0 राजेश सिंह मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?