अमित मिश्रा
ग्राम प्रधान ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले से कराया अवगत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली कला ग्राम पंचायत के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों द्वारा सोमवार की रात्रि चोरी कर ली गई,इसकी जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा मंगलवार को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसे गम्भीरता पूर्वक लेते हुए कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई।
इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि बीते सोमवार की रात्रि गांव के पंचायत भवन पर अज्ञात चोरों द्वारा गेट तोड़कर कंप्यूटर प्रिंटर इंटरनेट सहित सरकारी सामानों की चोरी कर ली गई प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग सरकारी सामान लाखों रुपए के बताए गए हैं वहीं ग्राम प्रधान सुनीता यादव द्वारा सदर कोतवाली में एप्लीकेशन देकर मामले में चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई है।
बता दें कि पूर्व में कस्बा चौकी क्षेत्र के संघ कार्यालय पर भी चोरों द्वारा चोरी का मामला अभी ठंडा हुआ ही नहीं था कि ग्राम सभा के पंचायत कार्यालय को भी चोरों ने निशाना बना कर फिर पुलिस को चुनौती दे दी।
इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि दोनों चोरी का मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है जल्दी खुलासा होगा।







