म्योरपुर में जीवीपीआर ने किया “जलार्पण” कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंचायत भवन में ग्रामीणों ने लिया “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का संकल्प

म्योरपुर, सोनभद्र। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर लिमिटेड द्वारा शुक्रवार को म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही के पंचायत भवन में “जलार्पण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर नल से जल योजना को सफल बनाना और ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जल को देवता मानकर की पूजा
कार्यक्रम में ग्रामीणों, समाजसेवियों के साथ ही विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने जल को देवता मानकर जल स्रोतों पर पूजा-अर्चना की और जल अर्पण किया। इसके बाद सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली।अभियंता सुधीर कुमार ने दिलाई शपथ
जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन और सोख्ता गड्ढा बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने “एक बूंद भी व्यर्थ न जाए” का संकल्प लिया और अपने घरों में पानी बचाने का प्रण लिया। जीवीपीआर के कर्मचारियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही जल स्रोतों का संरक्षण संभव है, तभी जल जीवन मिशन सफल होगा। कार्यक्रम में जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, प्रधानाध्यापक रेनु मौर्या, रेशमी गुप्ता, प्रेमचंद्र, अनीता देवी, उर्मिला, व्यंजना राय, पंचायत सहायक काजल, गौतम, सुपरवाइजर अंकित कुमार, सोनू खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?