अनियंत्रित कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी,  3 बैंक कर्मी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


म्योरपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनडीहा गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन बैंककर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बीजपुर के रजमिलान स्थित केनरा बैंक में कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव गुरुवार को रेणुकूट से बैंक ड्यूटी के लिए निकले थे। सुबह लगभग 9 बजे जब वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार काफी नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?