पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय गृह मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

सोनभद्र की समस्याओं और आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई मंथन सोनभद्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र की समस्याओं और आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई मंथन

सोनभद्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जनपद सोनभद्र की क्षेत्रीय समस्याओं, पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पूर्व सांसद कुशवाहा ने सोनभद्र क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और स्थानीय जनता की अपेक्षाओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांगों और संगठनात्मक सुझावों से भी अवगत कराया।
चर्चा के दौरान क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात करते पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सोनभद्र की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर मिला, बल्कि संगठन को चुनावी मोड में लाने की दिशा में भी ठोस बातचीत हुई। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस भेंट से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?