बौद्ध विहार बेलहत्थी में लगा निःशुल्क मेडिकल कैम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के बौद्ध विहार बेलहत्थी में चन्दौली जनपद के मुगलसराय स्थित एक निजी हास्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल कैम्प लगाकर आदिवासी समाज का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। उक्त जानकारी शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन एण्ड रिसर्च सेन्टर की डायरेक्टर ऋतिशा गोंड ने दी।


शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर बेलहत्थी की डायरेक्टर ऋतिशा गोंड ने बताया कि मुगलसराय चंदौली हाईवे पर स्थित एक निजी हास्पिटल की दो सदस्यीय चिकित्सको की टीम अपने स्टाफ के साथ आज 3 बजे अपराह्न से बेलहत्थी बौद्ध बिहार पर मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें सैकड़ों स्थानीय आदिवासी जन जाति समुदाय के लोगों का निःशुल्क खून की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच के साथ साथ कई अन्य जाँच किया गया। इसके साथ ही उनकी बीमारियों के अनुसार निःशुल्क आवश्यक दवाओं का वितरण किया है ।


इस दौरान निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 एसके सिंह तथा कृष्ण , धीरज, अमन, तुषार, अवधेश एम्बुलेंस के साथ बुद्ध विहार आए और सभी जरूरतमंदों का जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?