नौगढ़ में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब औरवाटांड मोड़ के पास सुरुहरिया पहाड़ी पर पेड़ से लटकता एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चरवाहों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर पहुंचे नौगढ़ थाना के उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव और उप निरीक्षक कृपाशंकर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। शव तेंदू के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान नहीं

अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांव से पूछताछ कर रही है और आसपास के गांव और कस्बों में सूचना भेजकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

मृतक की उम्र और वेशभूषा

मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है। वह सफेद पजामा और क्रीम रंग का कुर्ता पहने हुए हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?