धोखाधडी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ट्रक को किराए पर लेकर कबाड़ में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा ओरगाई के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक ट्रक और बम्फर के बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया कि जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत धारा 316(5), 318(4), 61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता 2023 से सम्बन्धित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जाफर बेग पुत्र शमसुद्दीन निवासी बाईपास रोड अशोक नगर नियर पंजाब नेशनल बैंक राबर्ट्सगंज ने विपक्षीगण द्वारा वादी को धोखे में रखकर विश्वास में लेकर वादी का ट्रक वाहन सं0 UP64AH8359 को राखड़ में चलवाकर 60,000 रुपया/महिने देने के नाम पर ट्रक ले जाना व न ही पैसा देने व न ही ट्रक वापस करने व इसी प्रकार विपक्षीगण द्वारा अन्य दस वाहन क्रमशः 1. UP63T2797, 2.UP64H1616, 3.UP64AT1517, 4. UP64H8403, 5.UP62H5818, 6.UP61T1734, 7.UP53BT8505, 8.UP65EH0762, 9.UP65CT3738, 10.UP64H8007 कुल 11 वाहन ट्रक भी छल कपट पूर्वक धोखाधड़ी कर लिया था। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। वही विवेचना के दौरान धारा 316(5), 61(2)(क) भारतीय न्याय सहिता 2023 का अपराध पाये जाने पर वृद्धी किया गया है व धारा 316(2) भारतीय न्याया सहिता 2023 का लोप किया गया है।

इस मुकदमे में वांछित आरोपी शरद यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी नसीरपुर पट्टन आलमपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 38 वर्ष को ओरगाई जाने वाले मार्ग मोड पास से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर एक फुल बाडी ट्रक नम्बर UP 64 H 8007 व एक ट्रक संख्या UP 65 CT 3738 आगे लगने वाला बम्फर बरामद किया गया है। 

वही इस मामले में वाँछित आरोपी हनी सिंह पुत्र अनखपाल सिंह निवासी 22/8 गोविन्दनगर और इन्द्रजीत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी 124/248 गोविन्दनगर थाना फजलगंज कमिश्नरेट कानपुर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इस आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई बृजेश कुमार सिंह और कन्हैया यादव शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?