सर्पदंश से छात्र अचेत, हालत नाजुक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

O- सरडीहा गांव की घटना, परिजनों ने पहुँचाया सीएचसी दुद्धी

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में रविवार को सर्पदंश की घटना से सनसनी फैल गई। गांव निवासी 12 वर्षीय दीपक पुत्र नंदलाल को सांप ने उस समय डस लिया जब वह अपने घर के समीप किसी कार्य में लगा हुआ था।

सर्पदंश के तुरंत बाद दीपक की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। परिजनों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

परिजनों ने बताया कि दीपक अपने घर के पास सामान्य काम कर रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, खासकर बरसात के मौसम में जब सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?