काशी दर्शन जा रही कार पलटी, तीन श्रद्धालु बाल-बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

O- रजखड़ घाटी में आधी रात को हुआ हादसा, राहगीरों की मदद से सुरक्षित निकाले गए सवार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजखड़ घाटी में शनिवार की आधी रात एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में तीन श्रद्धालु सवार थे, जो पलामू (झारखंड) से वाराणसी के काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजखड़ घाट पर अचानक नियंत्रण खो बैठी कार पलट गई। गाड़ी में सवार देबू दुबे (38) पुत्र स्व. विचारी दुबे, शनि कुमार (24) पुत्र उमेश प्रसाद, एवं शनि शाह (25) पुत्र जय प्रकाश शाह, तीनों निवासी बनफुलवा, जिला गढ़वा (झारखंड), इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि बड़ा जानी नुकसान टल गया।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?