डायरिया पीड़ितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से ली जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला महामंत्री निगम मिश्रा के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चतरा ब्लॉक अंतर्गत गिरिया ग्राम पंचायत के टोला मठहवा का दौरा किया। इस क्षेत्र में डायरिया फैलने की सूचना पर प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से बातचीत कर डायरिया के प्रकोप की जानकारी ली तथा पीड़ितों के उपचार की स्थिति का आंकलन किया। इसके पश्चात प्रतिनिधियों ने तियरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सक से मुलाकात की और उपचार की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

जिला महामंत्री निगम मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों का समय पर उपचार, दवा वितरण और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस गंभीर स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव जितेंद्र देव पांडे, कर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बंशीधर देव पांडे, नागेंद्र देव पांडे, चंद्र मोहन पाल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?