पोखरा से मधुघुटरा संपर्क मार्ग मरम्मत मांग, किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – जिला पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क का मामला

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के पोखरा मधुघुटरा पिपराधाम मन्दिर मार्ग जर्जर अवस्था में हो गया। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित करते हुए सड़क मरम्मत की मांग की है।

बभनी ब्लॉक के पोखरा गांव से मधुघुटरा पिपरा धाम मन्दिर जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। यह मार्ग 2014-15 में जिला पंचायत द्वारा बनाया गया था। इसके बाद कभी इस सड़क का मरम्मत नहीं किया गया। जिससे सड़क जर्जर हो चुकी है।इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग की है। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरा गाँव से अन्तरराज्यीय सड़क तक जोडने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।बता दें कि पोखरा गाँव से मधुघुटरा तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क टूटकर खराब हो गई है तथा बडे. बडे, सोलिंग पत्थरों से होकर राहगीरों को गुजरना पड़ता है। इस संपर्क रोड़ के ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस संपर्क मार्ग का मरम्मत पुनः हो जाता तो ग्रामीणों को यातायात में सहुलियत होता तथा राहगीर चोटहिल नहीं होते। पोखरा गाँव से अन्य गावों में जाने के लिए इसी संपर्क रोड़ से होकर गुजरना पड़ता है। गाँव से सटा हुआ छत्तीसगढ़ राज्य मार्ग को मधुघुटरा से जोडता है।इस सड़क पक्की सड़क से कच्ची सड़क में तब्दील हो गई है।

आक्रोशित ग्रामीण समाज सेवी श्याम जी गुप्ता के नेतृत्व ओम् प्रकाश , श्रीराम,संजय,नब्बुला खान, सलमान खान,चन्दन, अंकित,अमरेश कुमार, दशरथ यादव, सुनील आदि ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क मरम्मत कराने की मांग की।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?