आकांक्षी ब्लाक मे शिक्षा,स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केन्द्रो पर मानक के अनुरूप कार्य:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

इन कार्यक्रमो में लापरवाही बरतने वालो पर होगी कार्रवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभाविन्त किया जाय।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में शिक्षा,स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाये। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण भी किया जाये और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रति सप्ताह प्रस्तुत की जाये और ब्लाक में किये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवन्त उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिएं हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित अनुश्रवण हो, जनपद, ब्लॉक या व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित न रखा जाए। आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी बृजेश कुमार, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा,  निशिकान्त मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?