पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शुरुआत आबाडी से, 200 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्रशासन ने ‘मिनी गोवा’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आबाडी से अभियान की शुरुआत की। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान में लगभग 200 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।

सीडीओ अवस्थी ने बताया कि सोनभद्र को भारत का ‘स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है और इसके प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए प्लास्टिक मुक्त अभियान अत्यंत आवश्यक है। अभियान के तहत पर्यटन स्थलों को चरणबद्ध रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।

आबाडी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर सफाई कार्य को अंजाम दिया गया। एक हिस्से की कमान खुद सीडीओ ने संभाली, वहीं अन्य हिस्सों की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर और जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण को दी गई। अभियान में ग्रामवासियों, सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल प्रकृति का उपहार हैं और इन्हें स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्लास्टिक या अन्य कचरा खुले में न फेंकें, बल्कि निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।

स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया गया। इस दिशा में योगदान देने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल और विजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने अन्य इनफ्लुएंसर्स से भी इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

ग्राम पंचायतों को भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान आबाडी के ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, दो सफाईकर्मियों और सचिव को सम्मानित किया गया। सीडीओ ने अन्य ग्राम प्रधानों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में इसी प्रकार अभियान चलाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, डीपीआरओ नमिता शरण, खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण जन, कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?