वक्फ सुधार कानून से मुस्लिम समाज का होगा उत्थान: डॉ. अनिल मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O – वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर जनजागरण अभियान आयोजित

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के उरमौरा में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के गरीब और वंचित तबकों के लिए आशा की किरण बना है।

उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। मनमाने ढंग से संपत्ति के अधिग्रहण पर रोक लगाकर धार्मिक स्वतंत्रता और समानता को बढ़ावा मिलेगा। अब भू-माफिया व दबंग वक्फ संपत्तियों का गलत लाभ नहीं उठा सकेंगे। साथ ही, इस संशोधन के जरिए महिलाओं और आदिवासी समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।

ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि देश में 31% से अधिक मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, जबकि करोड़ों की वक्फ संपत्तियां उनके किसी काम नहीं आ पा रही थीं। नया अधिनियम इस स्थिति को बदलने की दिशा में प्रभावी कदम है।

कार्यक्रम संयोजक अनवर अली ने कहा कि वक्फ अधिनियम 2025 मुस्लिम समाज के कमजोर वर्गों के लिए नया जीवन लेकर आया है।

इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, आशुतोष सिंह, समसुद्दीन खां, इस्तियाक अंसारी, मुस्तफा ख़ां, आशु खां, सहादत अंसारी, करीमुद्दीन, कासिम शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?