उम्मीद बनी प्रेरणा: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्र सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – शिक्षा में निरंतर उन्नयनशील ‘उम्मीद’ – छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सोनभद्र । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के छात्रों द्वारा संचालित ‘उम्मीद संस्थान’ में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उन छात्रों के लिए आयोजित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों के जरिए समाज में नई मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम में कक्षा 10 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आद्या सिंह, अविनाश कुमार, साधना, सौरभ, रिया वर्मा, और विशाल को सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 12 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले रोशन जायसवाल, शिवांश, अनिकेत और अंकिता को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त, जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित यश कुमार और आरुषि गुप्ता को भी विशेष सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. गीतम सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को सशक्त बनाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा और ‘उम्मीद’ जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रशांत पांडे और सिकंदर जी की उपस्थिति रही। वर्तमान में उम्मीद संस्था में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, जिसमें 300 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

इस प्रयास को सफल बनाने में प्रशिक्षु मयंक शर्मा, अभिषेक चौधरी, शुभिका शर्मा, अमन सिंह यादव, मनोज यादव, विवेक पांडे, केशव, अंश वर्मा, अंजलि और सुष्मिता सिंह का विशेष योगदान रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?