छेड़खानी के आरोपी को बभनी पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई।

मामला थाना रघुनाथनगर, जनपद बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से स्थानांतरित ज़ीरो एफआईआर से जुड़ा हुआ है, जो 10 अप्रैल को दर्ज की गई थी। पहले आरोपी पर धारा 69 बीएनएस व 4/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, लेकिन पीड़िता के 183 बीएनएसएस के बयान के आधार पर इन धाराओं को हटाते हुए धारा 64(2)(f)(m) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू पण्डो पुत्र स्व. हीरालाल पण्डो, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम शीशटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह और रामआशीष यादव शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?