ट्रक ने बस में मारी टक्कर आठ लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – विण्डमगंज से रन्दह जा रही थी बस

O – बभनी से आसनडीह मार्ग पर पिपराखाड़ पेट्रोलपंप के समीप की घटना

O – टक्कर में गाय की बछिया मरी

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी आसनडीह मार्ग पर पिपराखाड़ पेट्रोलपंप के समीप ट्रक ने बस में टक्कर मारी दी जिससे आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।और अनियंत्रित ट्रक ने एक बछिया को भी कुचल दिया।घायलों में दो को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जहां चिकित्सकों ने एक को रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के पिपराखाड़ पेट्रोलपंप के समीप बभनी आसनडीह मार्ग पर ट्रक ने बस में पीछे टक्कर मार दी। टक्कर में आठ लोग घायल हो गए गम्भीर रुप से घायल दो लोगों को एम्बुलेंस की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। टक्कर में एक बछिया भी कुचल कर मर गई।घायलों में 65 वर्षीय गीता देवी , निवासी रन्दह,
35 वर्षीय फुलवन्ती निवासी रन्दह, 35 वर्षीय महेन्द्र कुमार निवासी नौडीहा,33 वर्षीय नाबालिक निवासी रन्दह, 35 वर्षीय हीरामती रन्दह ,32 वर्षीय मानमती रन्दह,10 वर्षीय प्रिस नौडीहा, 18 वर्षीय ऋषिकांत पुत्र विकेश गुप्ता निवासी आसनडीह घायल हो गए। घायलों में गीता और फुलवन्ती को एम्बुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां फुलवन्ती को चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक तेज बहादुर ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके की जांच पड़ताल में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?