भगवान परशुराम की जयन्ती पर देश की एकता व अखंडता के लिए की गयी प्रार्थना: संजय मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्रीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे के मार्गदर्शन व सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता व वरिष्ठ अधिवक्ता डीजीसी शशांक शेखर कात्यायन के संचालन मे हर्षोल्लास पूर्वक भगवान श्रीपरशुराम की जयंती दिव्य व भव्य पूजा पाठ के साथ मनाई गई।


इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा समाज में हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार को रोकने के लिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर बल दिया गया।

भगवान परशुराम की पूजा करते


इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री आदरणीय अखिलेश कुमार पाण्डेय, ब्राह्मण समाज के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पाण्डेय, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, सत्यनारायण दुबे, अमित कुमार मिश्रा, रवि पाण्डेय ,चंद्रकांत मिश्रा,विवेक पाण्डेय , शेषमणि तिवारी,ब्रह्मानंद तिवारी,नागेंद्र नाथ चौबे,उमेश कांत तिवारी, प्रेम प्रकाश शुक्ला ,संदीप कुमार मिश्रा, आकाश दुबे ,अजय दुबे, पप्पू दुबे,जगमोहन त्रिपाठी व बसन्तु गुरु समेत तमाम ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?