शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को दिया गया आग से बचाव का प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अग्निशमन विभाग द्वारा स्कुलो में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। गर्मी के दिनो मे बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए बुधवार को एक निजी स्कूल में अग्निशमन विभाग के अधिकारी करण सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव किस प्रकार किया जाए, इसकी जानकारी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को दी तथा इसके लिए जागरूक किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना और आपदा से बचाव का तरीका सीखना था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, यदि किसी व्यक्ति के कपड़े में आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाया जा सकता है और ‘डिटेक्ट फायर’ उपकरणों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है, इसके साथ ही उन्होंने ‘हीट वेव’ से बचने के उपाय भी साझा किया, जैसे- अधिक पानी पीना, दोपहर में धूप से बचना और हल्के कपड़े पहनना। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई सवाल पूछे। फायर ब्रिगेड टीम ने बच्चों को डेमो के जरिए वास्तविक स्थिति से रूबरू कराया, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद जैन, संतोष कुमार पांडे, अंबर उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, संजू पांडे, रुचि दुबे, मनोज दुबे आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?