बारात आए बालक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O – हरपुरा से बभनी बारात आए बालक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौत

O – बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर जनता स्कूल के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर जनता स्कूल के पास रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर 13 वर्षीय लड़के को कुचल दिया। जिससे लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार नंदलाल 13 पुत्र परषोत्तान गोंड निवासी हरपुरा थाना विंढमगंज को मंगलवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक के पिता परषोत्तान ने बताया कि नंदलाल गांव से बारात बभनी आया था।

दरवाजे पर बारात लग रही थी।उसी समय रेणुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार से ट्रक ने कुचल दिया और मौत हो गई। बताया कि नंदलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना होते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। किसी प्रकार से जल्दी जल्दी शादी संपन्न हुई।उधर घर सूचना मिलते ही मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?