पहलगाम में हुए नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। विकास खंड बभनी के कारीडाड़ स्टेडियम,चपकी में पहलगाम में हुए नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन व श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पहलगाम की घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में बभनी के करीडाड़ स्टेडियम में एकल अभियान द्वारा ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

सभा को संबोधित करते हुए ज्योति नारायन जिला संगठन मंत्री सहित अन्य वक्ताओं ने इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने शांति और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर बीजपुर, बभनी क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित आंचल अभियान प्रमुख ज्योति नारायण, संत प्रमुख राजेश कुमार बीजपुर संत प्रमुख रामकरण, संत व्यास, भगवान दास, गेना प्रसाद ,राम सुभाष ,चांदमणि, रजवंती, तारा देवी, धर्माती, राजकुमारी आदि लोगों उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?