स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि दशहरा, बच्चों ने निकाली मां दुर्गा के नौ रूपों राम दरबार की झांकी

IMG 20261017 WA0010
IMG 20261017 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रबंधक ने किया दीप प्रज्वलन, कहा- भारत त्योहारों का देश, ये पर्व प्रेम एकता को करते हैं मजबूत

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल एवं प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल में शनिवार को नवरात्रि और दशहरा का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए पर्व के महत्व को समझाया। नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना की गई और छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों की मनमोहक झांकी निकाली गई। वहीं दशहरा के उपलक्ष्य में बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण की झांकी निकाल कर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि भारत त्योहारों और संस्कृतियों का देश है। ऐसे त्यौहार लोगों में आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इन त्योहारों से प्रेरणा लेकर जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा हमें सत्य और साहस के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, बड़ों का सम्मान करने और हमेशा सत्य का साथ देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, साधना पांडे, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, शिखा, आकांक्षा तिवारी, अर्पणा श्रीवास्तव, सीता पांडे, छाया गुप्ता, कोमल गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?