नवरात्रि और विजयदशमी पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने पेश की मनमोहक झांकी

IMG 20261017 WA0011
IMG 20261017 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौ देवियों के रूप में बच्चियों ने दिया नारी शक्ति का संदेश

सोनभद्र। शनिवार को परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में नवरात्रि एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कन्या पूजन के साथ हुई। इस दौरान कन्याओं के प्रति समाज में फैली दुर्भावना को दूर कर उनके प्रति सम्मान भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। बच्चियों ने नौ देवियों का अभिनय कर यह संदेश दिया कि स्त्री जहां एक तरफ ममता की मूर्ति होती है, वहीं आवश्यकता पड़ने पर शक्ति का रूप भी धारण करती है।
इसके बाद बच्चों द्वारा सीता हरण एवं रावण वध की लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके माध्यम से अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। बच्चों की प्रस्तुति को देख अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा।
बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक धर्मवीर तिवारी ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है तथा उनमें सामाजिक सद्गुण भी उत्पन्न होते हैं। त्योहारों का महत्व समझने के साथ ही बच्चों में संस्कार आते हैं।”
इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, मनीष दूबे, संदीप, अमिताभ बच्चन, शशि पटेल, चंद्रभान देव, राजू प्रसाद, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, नेहा, श्रेया पाण्डेय, वैष्णवी सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?