जनपद स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स को अभाविप ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद स्तर पर पहला स्थान वाली सोनाक्षी सिंह ,दिव्यांश केशरी जिले में तृतीय स्थान व हर्ष कुमार पाठक जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ यूपी बोर्ड के टॉपर्स से भेंट कर उन्हें अभाविप के 75 वर्षों की ध्येय यात्रा पुस्तक एवं स्वामी विवेकानंद जी का चित्र देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साह वर्धन किया,प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने कहा की विद्यार्थी इस देश क़ा भविष्य हैं, जो राष्ट्र क़ो सही दिशा में ले जानें क़ा कार्य करते हैं व साथ में उन्हें अच्छे प्राप्तांक प्राप्त करने हेतु उन्हें शुभकामनाएं भी दिया और भविष्य में शैक्षिक क्षेत्र में अभाविप द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, तहसील संयोजक राहुल जालान, विभाग छात्रा प्रमुख प्रिया कौर, संगठन मंत्री विवेक व प्रिंस सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?