जिलाधिकारी ने एडीओ एजी रावर्ट्सगंज का रोका वेतन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

30 अप्रैल तक किसान बन्धु अवश्य करा लें फार्मर रजिस्ट्री

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित फार्मर रजिस्ट्री का कार्य ग्राम पंचायतों में कृषकों के मध्य कैंप लगाकर किया जा रहा है जिसमे कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज की कार्य मे लापरवाही आज जांच में पायी गयी,जिस पर जिलाधिकारी ने एडीओ एजी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए लेखपाल
पंचायत सहायक प्राविधिक सहायक कृषि और प्रेरक के रूप में
ग्राम प्रधान व कोटेदार की टीम बना कर लगाई गई है।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम से फोन के माध्यम से 21 अप्रैल को समय 12.45pm पर लाइव location के माध्यम से पता करवाने पर एडीओ एजी क्षेत्र मे नही पाये गये तथा विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज में उनके द्वारा प्रभावी मॉनीटरिंग न करने से खराब प्रगति पायी गयी जिससे उनका अप्रैल का वेतन बाधित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा उप कृषि निदेशक को दिए गए है , तथा ग्राम बट्ट एवं लोहरा में कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया गया।

वही उप कृषि निदेशक द्वारा समस्त कृषकों से अपील की गई है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में बनवा लें अन्यथा पीएम सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

जनपद के सभी किसान कैंप या सीएससी पर आधार, मोबाइल, खतौनी की प्रति ले जाकर अवश्य फार्मर रजिस्ट्री बनवाएं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?