हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक हुआ घायल,उपचार जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। नेशनल हाइवे रीवा-रांची मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गांव के पास एक हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक युवक जेपी कुमार पुत्र राजनाथ 18 वर्ष निवासी पीपरडीह दुद्धी दोनों पर टूट गया।वही सुचना पर पहुंचे स्थानी पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद में हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार पीपरडीह दुद्धी निवासी बंशीधर पुत्र स्वर्गीय राम लखन 21 वर्ष व जेपी कुमार पुत्र राजनाथ 18 वर्ष दोनों अपने भतीजा शेर सिंह को लखनऊ जाने के वास्ते विंढमगंज छोड़ने आए थे। वह भतीजा को छोड़कर वापस जाने लगे तभी सलैयाडीह पुरानी पेट्रोल टंकी के पास दुद्धी की ओर से आ रही एक हाइवा की चपेट में आने के कारण जेपी कुमार पुत्र राजनाथ का दोनों पर बुरी तरह कुचल गया। 

वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?