यूपी 112 वाहनो का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्र

पीआरवी पर तैनात अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क परेड ग्राउंड में आज परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

निरीक्षण के दौरान एएसपी द्वारा यूपी-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।

पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय को सलामी दी गयी, जिस पर सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया।

इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?