बोली रुखसाना, कहते है ससुराल वाले तुम्हे फूंक देंगे और छः माह में जेल से बाहर आ जाएंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सन्दिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलसी विवाहिता

वाराणसी के सहजनिया में मायका है विवाहिता का

ससुराल वालो ने कहा खाना बनाते समय गैस लीक होने से झुलसी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे आज एक सनसनीखेज खबर उस वक्त सामने आया जब सोशल मीडिया पर बुरी तरह झुलसी विवाहिता का बयान वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में झुलसी विवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल के लोग जलाकर मारने को आये दिन कहते थे। आज वह कमरे में बेड पर बैठी थी कि अचानक उसका शरीर गिला हो गया और किसी ने आग लगा दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी  रुखसाना बेगम पत्नी शरवन 23 वर्ष  संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गईं। जिस ससुराल वालों का है कि परिजनों का कहना है कि यह हादसा खाना बनाते समय गैस लीक होने के कारण हुआ, जबकि खुद पीड़िता कुछ और ही कह रही है।

रुखसाना ने अस्पताल में दिए बयान में कहा कि मेरे ससुराल वाले हमेशा कहते थे कि तुम्हें फूंक देंगे। बगल वालों ने अपनी बहु को जला कर मार दिया, छ: महीने जेल में रहे और अब बाहर आ गये है। हम लोग भी तुम्हे आग लगा के मार देंगे आगे हम लोग भी छ: महीने में बाहर आ जाएंगे। पीड़िता का यह बयान पूरे मामले को गहरी साजिश की ओर इशारा करता है

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। यह महज एक हादसा है या किसी रची गई साजिश का अंजाम? यह सच पुलिस की जांच के बाद ही सामने आयेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?