दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान शंखलाल (35) पुत्र रघुबीर निवासी पिंडारी, धर्मजीत पुत्र रामसहाय निवासी कांचन और रामकुमार (25) पुत्र रुकजन निवासी झारोखुर्द के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों बाइक सवार नशे की हालत में थे, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण टक्कर हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि शंखलाल और रामकुमार की स्थिति चिंताजनक है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?