दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी दोस्त चाकू के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक युवक ने चचेरी बहन से दोस्त का प्रेम सम्बन्ध होने के शक पर दोस्त की चाकू से गोद कर हत्या कर दिया,जिसे आज पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया से गिरफ्तार किया है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे ने बताया कि 17 अप्रैल को  समय करीब आठ बजे जरिये डायल 112 से सूचना मिली की थाना अन्तर्गत ग्राम डोमरिया टोला चरका में एक युवक करमचन्द्र गांधी उर्फ छोटू पुत्र रमेश निवासी ग्राम डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया उम्र करीब 22 वर्ष की उसके दोस्त अर्जुन चौहान उर्फ विजय चौहान पुत्र शिवपुजन चौहान निवासी डोमरिया टोला चरका थाना रामपुर बरकोनिया उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पर धारा 103(1) बी.एन.एस 2023 पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर इस घटना के हत्यारोपी अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान पुत्र शिवपूजन चौहान निवासी डोमरिया टोला पथरहिया को डोमरिया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाकू  बरामद किया गया तथा चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

 वही पुलिस को गिरफ्तार युवक अर्जून चौहान उर्फ विजय चौहान ने बताया कि करमचन्द्र उर्फ छोटू जो उसके ही गाँव का था, उसका दोस्त भी था जो उसके बड़े पिता की लड़की है और रिश्ते में उसकी बहन है उस पर गलत निगाह रखता था। उसने कई बार दोस्त को मना किया लेकिन नही मान रहा था तो  उसे गुस्से में आकर चाकू से मारकर उसकी हत्या कर दिया ।

इस हत्या आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उप निरीक्षक वीरेन्द्र राय, उप निरीक्षक सरीमन सोनकर,नरेन्द्र सिंह यादव, सन्तोष सरोज शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?