दामाद ने ससुराल में फांसी लगाकर दे दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत कुबेर नगर में एक 32 वर्षीय दामाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ससुराल मे कमरा बंद कर सीट में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धि रवाना कर दिया। घटना बुधवार शाम की बतायी जा रही है। पुलिस व परिजनों के मुताबिक अभिषेक कुमार आरा बिहार का रहने वाला था। शादी के बाद से ही अभिषेक अपने ससुराल मे रहकर मध्य प्रदेश स्थित विंध्यनगर प्लांट में काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम अभिषेक घर आया और अचानक दरवाजा बंद कर कमरे में चला गया जब कुछ देर दरवाजा से आवाज नहीं आई तो परिजनों के आवाज देने पर अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ। पत्नी ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुर ने आकर सेट उखाड़ कर देखा तो दामाद अभिषेक फांसी के फंदे से झूला हुआ था।घटना का कारण अभी तक पता नही चला है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?