सड़क,पेयजल समेत बिजली समस्या को लेकर एनसीएल प्रबंधन को समस्या का हल करने के लिए किया निर्देशित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मंत्री ने बैठक कर सबंधित अधिकारियों कों दिया निर्देश

शक्तिनगर (सोनभद्र) । सड़क पानी बिजली समेत खड़िया खदान मे कार्य कर रही ओबी कंपनी कलिंगा मे नौकरी कों लेकर गुरुवार को बीना गेस्ट हाउस में ओबरा विधानसभा से विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुआ। जिमसे खड़िया महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी के साथ एनसीएल/कम्पनी के अधिकारी, बीजेपी नेता मौजूद रहे। घंटो चली बैठक के बाद समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आए दिन मिल रही सड़क,पेयजल समेत बिजली समस्या कों लेकर संबंधित एनसीएल प्रबंधन को समस्या हल के लिए निर्देशित किया गया है। करोड़ों खर्च के बाद भी नगर पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर बताया कि जिलाधिकारी के साथ बैठक किया गया था। संबंधित हर घर नल योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जहां कार्य अधूरे हैं वहां टैंकरों से पानी आपूर्ति करने की बात कही है। इससे पूर्व मंगलवार को अनपरा क्षेत्र के डिब्रूगढ़ संयुक्त अस्पताल में सौर ऊर्जा पैनल का फीता काटकर उद्घाटन किया था।इस मौके पर खड़िया से ए.एन मालवीया,वी के राय, अमरेंद्र कुमार,ओबी कंपनी का अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, बीजेपी नेता बालकेश्वर सिंह, प्रमोद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?