अंत्येष्टि में जा रहे स्कूटी सवारों को नाबालिग बाइकरों ने मारी टक्कर, दो रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

अंत्येष्टि में जा रहे स्कूटी सवार बुजुर्गों को बाइक सवार युवकों ने मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नगर के पूर्व सभासद महेंद्र सिंह अपने मित्र अंतु प्रसाद के साथ स्थानीय वार्ड संख्या 03 की सभासद की माता जी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में भाग लेने कनहर नदी संगम तट की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जाबर गांव स्थित अंत्येष्टि मार्ग पर जैसे ही स्कूटी मोड़ी जा रही थी, पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही एक बाइक, जिस पर तीन नाबालिग युवक सवार थे, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों बुजुर्ग और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अंतु प्रसाद (75), निवासी वार्ड 10 दुद्धी एवं जय प्रकाश (20), पुत्र अजीत गुप्ता निवासी बभनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों में रोहित (16) और लोकेश (17) शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में लापरवाही की भूमिका की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी चिंता जताई है और सड़कों पर लापरवाह वाहन संचालन पर सख्ती की मांग की है।

Leave a Comment

1359
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?