आज भारतीय संविधान पर घोर संकट है:कामरेड आरके शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती भाकपा नेतृत्व ने नगवां क्षेत्र के डोरिया ग्राम में डॉ अम्बेडकर व भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का का किया आयोजन।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भारत के संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष , महान चिंतक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी द्वारा नगवां विकास खण्ड के डोरिया गांव में मनाया गया।

इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड आरके शर्मा, जिला सह मंत्री कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य आदि ने नगवां ब्लाक के डोरिया ग्राम में स्थापित डॉ भीमराव अम्बेडकर व शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वही डोरिया ग्राम के पूर्व प्रधान कामरेड चन्दन प्रसाद पासवान के मकान के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि केवल राजनीतिक समानता संविधान ने दिया है लेकिन जब तक आर्थिक समानता नहीं होगी राजनीतिक समानता नहीं बनी रह सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा था कि कितना भी अच्छा संविधान हो किंतु यदि बुरे लोगों के हाथ में हो तो अच्छा संविधान भी बुरा हो जाता है उन्होंने समय रहते देश को आने वाली चुनौतियां से अवगत करा दिया था । आज असमानता की वृद्धि हो रही है गरीब और गरीब हो रहा है और पूंजी केंद्रीय कृत हो रही है सार्वजनिक प्रतिष्ठान बेचे जा रहे हैं संवैधानिक संस्थाओं को भारी खतरा उत्पन्न है और भारतीय संविधान पर भी घोर संकट है।


इस अवसर पर गुलाब प्रसाद निडर, राम जनम कुशवाहा, मैनेजर, गुलाब धांगर,कमला प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राम दुलारे, राम लाल, मुख्तार, दया चेरो , राम दिहल पटेल , इंद्रजीत, कमल प्रसाद आदि सहित दर्जनों की संख्या भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?