डॉ0 प्रीतम कुमार सिंह को मिला ‘शिक्षक शिरोमणि’ सम्मान, किया जनपद का नाम रोशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी की कुलपति ने किया सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली पहचान

सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद सोनभद्र के होनहार शिक्षक डॉ. प्रीतम कुमार सिंह को मिर्जापुर में आयोजित गांव-गांव महोत्सव सम्मान समारोह में शिक्षक शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. शोभा मौर्य ने उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. प्रीतम मूल रूप से सोनभद्र जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत चतरा ग्राम पंचायत के निपनिया गांव निवासी हैं। वह वर्तमान में के. बी. पी. जी. कॉलेज, मिर्जापुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षण के साथ-साथ समाज और छात्र समुदाय में सकारात्मक योगदान के लिए जाने जाते हैं।

इस विशेष सम्मान से पूरे जनपद में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। गांव से लेकर शिक्षा जगत तक, हर ओर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जनपदवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. प्रीतम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. प्रीतम ने कहा, “यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, मेरे गांव, मेरे माता-पिता, गुरुजनों और उन विद्यार्थियों का है, जिनसे मुझे लगातार सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।”

उनकी यह उपलब्धि न केवल सोनभद्र जनपद बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो यह संदेश देती है कि अगर लगन और ईमानदारी से कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?