हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित महावीर जी हनुमान मंदिर के प्रांगण में शनिवार देर शाम हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण से मधुर ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जय बजरंग, जय श्री राम के उद्घोष के साथ नगर का परिक्रमा की गई। रात्रि 9 बजे से मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए श्री राम मंदिर, हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुडिसेमर तिराहा, मां काली मंदिर, बैंक रोड, सब्जी मंडी और साहू चौक होते हुए मंदिर के प्रांगण तक पहुंची। इस दौरान युवाओं की टोली भक्ति गीतों पर नाचते गाते चल रही थी। शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग ले रहे थे और जगह-जगह महिलाएं व पुरुष उनका स्वागत कर रहे थे।

मंदिर पर राजकुमार डोली द्वारा वाद्य यंत्रों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और भक्ति का आनंद लिया। इसके बाद मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी द्वारा हनुमान जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटे।

इस मौके पर महावीर जी हनुमान मंदिर के अध्यक्ष अक्षैबरनाथ केसरी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अध्यक्ष ओपी यादव, संयोजक नंदकिशोर गुप्ता सहित कई अन्य प्रमुख लोग कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुटे रहे। इस भव्य आयोजन से पूरे इलाके में हनुमान जयंती की धूम मच गई और श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?